Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले से पहले हर बार की तरह, इस बार भी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। नवंबर में खेले जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर रिकी पोंटिंग के बाद रवि शास्त्री का बयान भी सामने आया है। पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

Advertisement

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पूरे विश्वास के साथ भविष्यवाणी की है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया पर अपना हालिया दबदबा जारी रखेगा।

Advertisement

शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती। अब, नवंबर में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले शास्त्री का मानना ​​है कि पैट कमिंस की टीम की कड़ी चुनौती के बावजूद भारत जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है।

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट में कहा, "ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रोमांचक होने वाली है।"

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2015 में जीती थी, और पिछले साल द ओवल में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराकर उन्होंने कुछ हद तक इसका बदला लिया, लेकिन ट्रॉफी को फिर से हासिल करने की संभावना ने उनकी इच्छा को और बढ़ा दिया है।

शास्त्री ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया जीत के लिए 'प्यासा' होगा, जो अपने घरेलू मैदान पर भारत के हाथों मिली हार की यादों को मिटाने की हर मुमकिन कोशिश और कड़ी मेहनत करेगा।

Advertisement

"भारत ने पिछले दो दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है, और ऑस्ट्रेलिया ने लगभग एक दशक से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा नहीं किया है। यही कारण है कि पिछले पांच से आठ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट के इन दो दिग्गजों के बीच आमना-सामना का हर कोई इंतजार करता है।"

शास्त्री ने आगे कहा, "यह एक शानदार श्रृंखला होगी और भारत के पास हैट्रिक बनाने का पूरा मौका है, क्योंकि उनके गेंदबाज फिट हैं। अगर वे अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो वो एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को हरा सकते हैं।"

"भारत ने पिछले दो दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है, और ऑस्ट्रेलिया ने लगभग एक दशक से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा नहीं किया है। यही कारण है कि पिछले पांच से आठ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट के इन दो दिग्गजों के बीच आमना-सामना का हर कोई इंतजार करता है।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार