लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी कर रहे प्रिंस यादव की तारीफ की है। प्रिंस ने विराट कोहली को जिस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया, उसे अरुण ने 'ड्रीम बॉल' बताया।

Advertisement

भरत अरुण ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में प्रिंस भारत की ओर से भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। नई दिल्ली के रहने वाले प्रिंस पिछले सीजन छह मुकाबलों में सिर्फ 3 ही विकेट निकाल सके थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा है। वह 10 पारियों में कुल 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह इस सीजन शानदार गेंदबाज बनकर उभरे हैं।

Advertisement

गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रिंस ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। प्रिंस की इस गेंद की खूब तारीफ हुई, और वह विराट को 46 पारियों बाद जीरो पर आउट करने वाले गेंदबाज बने। प्रिंस की इस गेंद को सोशल मीडिया पर फैंस ने 'बॉल ऑफ द टूर्नामेंट' भी बताया।

भरत अरुण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, "देखिए, प्रिंस ने पिछले साल दिखाया था कि वह क्या हासिल कर सकते हैं। असल में इस साल हमारे कैंप के दौरान हमने उनकी ताकत पर बात की। देखिए, दबाव में कभी-कभार गेंदबाज कुछ नहीं कर पाता। हालांकि, दबाव में जिसे अपनी ताकत का इस्तेमाल करने का भरोसा होता है, वह सबसे ज्यादा कामयाब होता है।"

गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रिंस ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। प्रिंस की इस गेंद की खूब तारीफ हुई, और वह विराट को 46 पारियों बाद जीरो पर आउट करने वाले गेंदबाज बने। प्रिंस की इस गेंद को सोशल मीडिया पर फैंस ने 'बॉल ऑफ द टूर्नामेंट' भी बताया।

Also Read: LIVE Cricket Score

एलएसजी के गेंदबाजी कोच ने प्रिंस की गेंद को खास करार दिया। उन्होंने कहा, "यह बहुत आम नहीं है। ज्यादातर आउटस्विंग गेंदबाजों की गेंदें पिच पर टप्पा खाने के बाद हवा में स्विंग करती हैं। टप्पा खाने के बाद गेंद सीम की पोजीशन और उसके लैंड करने के तरीके की वजह से अंदर आती है। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी गेंदबाज अपनी मर्जी से इसे फेंक सकता है, लेकिन अगर आप लगातार अपनी स्विंग पर काम कर रहे हैं, तो यह मुमकिन हो सकता है। और यह एक ड्रीम बॉल थी।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार