इंग्लैंड के रेड बॉल कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स से अपना काम ठीक से करने की सलाह दी है। मैक्कुलम ने कहा कि अगर खिलाड़ियों के पेशेवर रवैये में कमी आई तो उन्हें बदल दिा जाएगा।
मैक्कुलम ने कहा, "मैंने कार्सी से बहुत बात की है। उनके साथ सभी के लिए एक ही संदेश है कि जो भी अगले 12 से 18 महीनों में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, उन्हें मैदान के बाहर ऐसे अच्छे फैसले लेने होंगे जिससे वे अपना बेस्ट वर्जन बन सकें। इंटरनेशनल क्रिकेट की तेज रफ्तार जिंदगी ऐसी ही है। आस-पास बहुत टैलेंट है – अगर आप ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो दूसरे लोग हैं जिन्हें मौके दिए जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "जहां तक कार्स का सवाल है। हम जानते हैं कि वह एक बेहतरीन क्रिकेटर है जिसने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए अच्छा किया है। अब उसे खुद को ठीक करने और फिर अगले मौके पर चयन के लिए जोर लगाने का यह एक अच्छा मौका है।"
मैक्कुलम ने कहा, "मैं चाहता हूं कि हम दुनिया की सबसे फिट, सबसे मजबूत, सबसे डायनैमिक वन-डे और टी20 टीम बनें। इसके लिए कड़ी मेहनत, ट्रेनिंग के लिए प्रतिबद्धता, फिजिकल एलिमेंट की जरूरत होती है, लेकिन जिस अंदाज में हम खेलना चाहते हैं, उसके साथ मैदान के बाहर भी अपनी जिम्मेदारियां होती हैं।"
उन्होंने कहा, "जहां तक कार्स का सवाल है। हम जानते हैं कि वह एक बेहतरीन क्रिकेटर है जिसने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए अच्छा किया है। अब उसे खुद को ठीक करने और फिर अगले मौके पर चयन के लिए जोर लगाने का यह एक अच्छा मौका है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
मामले के बाद कार्स को पाकिस्तान सीरीज के लिए टेस्ट टीम से हटा दिया गया था और बाद में श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों के लिए भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया था।