मंगलवार को प्रतिष्ठित सीईएटी अवॉर्ड का आयोजन मुंबई में किया गया। इस आयोजन में भारतीय क्रिकेटर्स के अलावा विदेशी क्रिकेटर भी मौजूद थे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "मुझे वह टीम बहुत पसंद है। मुझे उनके साथ खेलना बहुत अच्छा लगा। यह वह सफर है जिसका हम सभी कई सालों से हिस्सा रहे हैं। यह एक या दो साल की मेहनत का नतीजा नहीं है। यह सालों की मेहनत का नतीजा है। हम कई बार ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब पहुंचे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए।"

Advertisement

रोहित शर्मा के बयान में टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की खुशी तो थी, लेकिन वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का गम भी था। टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता में किसी भी खास खिलाड़ी का नाम लेने की जगह रोहित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को जीत का श्रेय दिया।

श्रेयस अय्यर ने कहा, "सच कहूं तो शुरुआत में यह उतार-चढ़ाव भरा सफर था। हालात बहुत खराब थे और सब कुछ अस्त-व्यस्त लग रहा था, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे एक रुटीन बनाना होगा और घरेलू क्रिकेट में खुद को अनुशासित करना होगा। मैं अपनी टीम, मुंबई टीम में वापस गया और रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया, वहां अच्छा प्रदर्शन किया, फिर विजय हज़ारे ट्रॉफी खेली, वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया और मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ-साथ कई ट्रॉफियां भी जीती। इसके बाद भारतीय टीम में वापसी हुई।"

27 साल बाद अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी खिताब जिताने वाले टेंबा बवुमा ने कहा, "यहां आकर बहुत खुशी हुई। एक देश के रूप में हमारे लिए फाइनल में पहुंचने से पहले 27 साल का लंबा इंतजार रहा है। जीत के बाद आंसू नहीं हमारी भावनाएं बाहर आ रही थीं।"

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने कहा, "हमारे खेल में, और शायद विश्व खेलों में भी, सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक घर से बाहर खेलना है। भारत जैसी जगह पर, इतनी मजबूत टीम के खिलाफ, घर से बिल्कुल अलग परिस्थितियों में खेलना हमेशा मुश्किल होता है। हमारी टीम ने वहां जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह कई मायनों में वाकई खास और अविश्वसनीय था, और एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र के तौर पर, यह शायद हमारी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।"

Advertisement

न्यूजीलैंड ने पिछले साल पहली बार भारत को भारत में टेस्ट सीरीज में हराया था। तीन मैचों की सीरीज में कीवी टीम 0-3 से विजयी रही थी।

सीईएटी अवॉर्ड्स

साल का श्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर - हर्ष दूबे

Advertisement

साल का श्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज- हैरी ब्रूक

साल का श्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज - प्रबाथ जयसूर्या

एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर- अंगकृष रघुवंशी

Advertisement

साल की श्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज- दीप्ति शर्मा

साल की श्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज- स्मृति मंधाना

लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार- बीएस चंद्रशेखर

Advertisement

वनडे फॉर्मेट का साल का श्रेष्ठ गेंदबाज- मैट हेनरी

वनडे फॉर्मेट का साल का श्रेष्ठ बल्लेबाज- केन विलियमसन

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को विशेष मोमेंटो दिया गया।

Advertisement

साल के श्रेष्ठ टी20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज का पुरस्कार संजू सैमसन को दिया गया।

साल के श्रेष्ठ टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज का सम्मान वरुण चक्रवर्ती को दिया गया।

अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा को विशेष मोमेंटो दिया गया।

Advertisement

साल के श्रेष्ठ टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज का सम्मान वरुण चक्रवर्ती को दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्रायन लारा को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार