रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच साझेदारी सुबह ही टूट गयी जिसके बाद भारतीय पारी को सिमटने में ज्यादा देर नहीं लगी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 376 रन बनाये।

Advertisement

आज के दिन भारतीय टीम अपने कल के स्कोर में 37 रन जोड़ पाई। भारत को पहले तीन झटके तस्कीन अहमद ने दिए जबकि हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह के रूप में अंतिम विकेट लेकर भारतीय पारी को ऑलआउट कर दिया। महमूद ने पंजा खोलते ही सजदा किया। वह भारत में पांच विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज़ भी बन गए हैं। कल भारत के पहले चार विकेट भी महमूद ने ही लिए थे।महमूद को 83 रन पर पांच विकेट तथा तस्कीन अहमद को 55 रन पर तीन विकेट मिले।

Advertisement

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय पारी में शीर्ष स्कोरर की भूमिका निभाई।

बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत दूसरी नई गेंद लेकर की, जबकि अश्विन ने नाबाद 102 रन से आगे खेलना शुरू किया और भारत की पारी को 339/6 से आगे बढ़ाया।

तस्कीन अहमद ने दिन के अपने दूसरे ओवर में ही को रवींद्र जडेजा को आउट कर दिया, तस्कीन ने गेंद को बल्ले के किनारे से सीधा कीपर के हाथों में पहुंचाकर 199 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 14 रन से अपना शतक बनाने से चूक गया।

आकाश दीप (17) चार चौके लगाने के बाद तस्कीन की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच हो गए। तस्कीन ने दिन का अपना तीसरा विकेट तब लिया जब अश्विन ने सही समय पर ड्राइव नहीं किया और मिड-ऑफ पर कैच दे बैठे और 133 गेंदों पर 113 रन बनाकर आउट हो गए। इस पर चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

Advertisement

महमूद ने दूसरे दिन के एक घंटे से भी कम समय में जसप्रीत बुमराह को थर्ड स्लिप में कैच कराकर भारत की पहली पारी समाप्त कर दी। तेज गेंदबाज भारत में टेस्ट मैचों में पांच विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज भी बने।

आकाश दीप (17) चार चौके लगाने के बाद तस्कीन की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच हो गए। तस्कीन ने दिन का अपना तीसरा विकेट तब लिया जब अश्विन ने सही समय पर ड्राइव नहीं किया और मिड-ऑफ पर कैच दे बैठे और 133 गेंदों पर 113 रन बनाकर आउट हो गए। इस पर चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार