नीदरलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और एशिया कप से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने प्रभावित किया है। टीम के अन्य खिलाड़ी निर्धारित मानकों को पूरा करने में संघर्ष करते दिखे।

Advertisement

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच नाथन कीली के कार्यभार संभालने के बाद 1600 मीटर दौड़ और 40 मीटर स्प्रिंट परीक्षणों ने यो-यो और बीप परीक्षणों की जगह ले ली है। सिलहट में एक स्किल कैंप 20 अगस्त को लगाया जाना है।

Advertisement

बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन कुमार दास और तौहीद हृदय फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाए। नूरुल हसन सोहन, सैफ हसन, अफिफ हुसैन और महिदुल इस्लाम अंकोन भी ऑस्ट्रेलिया दौरे (ए टीम के साथ) पर होने की वजह से फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हुए। कुल 25 खिलाड़ियों का चयन प्रारंभिक रूप से किया गया था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद के साथ तनवीर इस्लाम और शमीम पटवारी को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने में लगभग आठ मिनट लगे। राणा फिटनेस टेस्ट में भाग लेने वाले क्रिकेटरों में सर्वश्रेष्ठ रहे। 1600 मीटर की दौड़ उन्होंने मात्र 5 मिनट 31 सेकंड में पूरी की।

टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने रविवार को कहा, "राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ क्रिकेटर हमारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।"

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद के साथ तनवीर इस्लाम और शमीम पटवारी को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने में लगभग आठ मिनट लगे। राणा फिटनेस टेस्ट में भाग लेने वाले क्रिकेटरों में सर्वश्रेष्ठ रहे। 1600 मीटर की दौड़ उन्होंने मात्र 5 मिनट 31 सेकंड में पूरी की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

तंजीम हसन साकिब ने 15 क्रिकेटरों वाले दूसरे ग्रुप में 1600 मीटर का टेस्ट 5 मिनट 53 सेकंड में पूरा किया। उनके बाद शहादत हुसैन दीपू रहे, जिन्होंने 6 मिनट में दौड़ पूरी की, जबकि परवेज हुसैन इमोन 6 मिनट और 13 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार