पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। पंजाब ने बुधवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टूर्नामेंट की आचार संहिता के तहत आईपीएल 2025 में यह पीबीकेएस का पहला ओवर-रेट अपराध था। पीबीकेएस को 19वें ओवर की शुरुआत से पहले सर्कल के अंदर एक अतिरिक्त खिलाड़ी लाने के लिए भी मजबूर होना पड़ा।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बुधवार को चेपॉक में सीजन का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था।

इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस), अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स), रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) और हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) को इस सीजन में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।

युजवेंद्र चहल ने सीएसके के सामने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 32 रन देकर 4 विकेट लिए। चहल ने आईपीएल 2025 की पहली हैट्रिक भी ली। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही सीएसके को पंजाब ने चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर 190 रन पर रोक दिया।

इस जीत के साथ, पीबीकेएस ने 10 मैचों में छठी जीत हासिल की और 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अंक तालिका में पंजाब ने 12 अंकों पर तीन टीमों को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

इस बीच, सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई, क्योंकि वे 10 मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं।

इस जीत के साथ, पीबीकेएस ने 10 मैचों में छठी जीत हासिल की और 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अंक तालिका में पंजाब ने 12 अंकों पर तीन टीमों को पीछे छोड़ दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार