चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र को रिलीज कर सकती है।

Advertisement

पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके ने पिछले साल नीलामी में कॉनवे को 6.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। वहीं, फ्रेंचाइजी ने राइट-टू-मैच कार्ड विकल्प के जरिए रचिन रवींद्र को 4 करोड़ रुपये में वापस लिया था।

Advertisement

रचिन रवींद्र ने आईपीएल करियर में 18 मैच खेले, जिसमें 413 रन अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में 22.20 की औसत के साथ 222, जबकि आईपीएल 2025 में 27.28 में 191 रन बनाए थे। दोनों ही सीजन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेला है।

बाएं हाथ के न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें 43.20 की औसत के साथ 1,080 रन जुटाए। आईपीएल 2023 में कॉनवे ने 51.69 की औसत के साथ 672 रन बनाए थे।

इन दोनों खिलाड़ियों से सीएसके के शीर्ष क्रम में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2025 में संघर्ष करते रहे, जहां सीएसके सिर्फ चार जीत के साथ अंतिम स्थान पर रही।

सूत्रों के अनुसार, सीएसके थिंक टैंक ने दोनों बल्लेबाजों को रिलीज करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के अंत में टीम में शामिल किए गए युवा बल्लेबाजों के विकास में निवेश करने का फैसला किया है।

Advertisement

इन दोनों खिलाड़ियों से सीएसके के शीर्ष क्रम में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2025 में संघर्ष करते रहे, जहां सीएसके सिर्फ चार जीत के साथ अंतिम स्थान पर रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों के पास रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। आईएएनएस को जानकारी मिली है कि पंजाब किंग्स अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमीसन और एरॉन हार्डी को रिलीज कर सकती है। मिच ओवन को रिटेन किया जा सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार