Asia Cup 2025 का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ढाका में आयोजित बैठक के बाद इसकी पुष्टि की। बैठक में बीसीसीआई के प्रतिनिधि भी वर्चुअली शामिल थे।

Advertisement

मोहसिन नकवी ने शनिवार को अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, "मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक चलेगा। हम क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विस्तृत कार्यक्रम की सूचना जल्द ही दी जाएगी।"

Advertisement

मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

एशिया कप 2025 की मेजबानी का अधिकार भारत के पास है। लेकिन, पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। मैचों का आयोजन दुबई, अबू धाबी और शारजाह में होने की उम्मीद है।

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, अफगानिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग और ओमान हिस्सा ले रहे हैं। भारत एशिया कप का गत विजेता है। भारतीय टीम ने 2023 में 50 ओवर फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में कोलंबो में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

Advertisement

पिछले एशिया कप के आयोजन का अधिकार पाकिस्तान के पास था। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था। पाकिस्तान में सिर्फ चार मैच खेले गए। शेष 9 मैच श्रीलंका में खेले गए थे।

टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, अफगानिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग और ओमान हिस्सा ले रहे हैं। भारत एशिया कप का गत विजेता है। भारतीय टीम ने 2023 में 50 ओवर फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में कोलंबो में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशिया कप 2025 में अगर भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में हुए तो तीन बार आमने-सामने हो सकते हैं: एक बार लीग चरण में, फिर सुपर-4 दौर में और संभवतः फाइनल में।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार