त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इस टीम ने शनिवार को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में 56 रन से जीत दर्ज की। अब 21 सितंबर को खिताबी मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना त्रिनबागो नाइट राइडर्स से होगा।

Advertisement

प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 4 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

Advertisement

इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कॉलिन मुनरो महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने एलेक्स हेल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। पूरन 32 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद हेल्स ने कीरोन पोलार्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

पोलार्ड 26 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेल्स ने 44 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से खारी पियरे, रोस्टन चेज और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

इसके जवाब में सेंट लूसिया किंग्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। जॉनसन चार्ल्स और टिम सेफर्ट ने 9 ओवरों में 59 रन जुटाए।

विपक्षी खेमे से खारी पियरे, रोस्टन चेज और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से उस्मान तारिक ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन ने तीन विकेट निकाले। इनके अलावा कीरोन पोलार्ड ने एक विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार