128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट्स के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दे दी है। इस नई प्रणाली में दोनों प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन तरीके निर्धारित किए गए हैं।

Advertisement

इस मंजूरी से यह सुनिश्चत हो गया है कि एलए28 में पुरुषों और महिलाओं के टी20 टूर्नामेंट में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी और प्रत्येक टीम में अधिक से अधिक 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। साल 1900 में आयोजित पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट को पहली और इकलौती बार शामिल किया गया था, जिसके बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी में कुल 180 एथलीट (90 पुरुष और 90 महिलाएं) हिस्सा लेंगे।

Advertisement

आईएसी और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की तरफ से संयुक्त रूप से जारी क्वालिफिकेशन सिस्टम से पता चलता है कि भले ही दोनों टूर्नामेंट्स में छह-छह टीमें होंगी, लेकिन पुरुषों और महिलाओं के इवेंट्स के लिए क्वालिफिकेशन के तरीके काफी अलग होंगे। पुरुषों के टूर्नामेंट के लिए, चार टीमें सीधे आईसीसी मेंस टी20 टीम रैंकिंग के जरिए क्वालीफाई करेंगी। हालांकि, क्वालिफिकेशन सिर्फ टॉप चार रैंकिंग वाली टीमों से तय नहीं होगा। इसके बजाय, 31 दिसंबर 2026 को क्वालिफिकेशन विंडो खत्म होने पर चार अलग-अलग महाद्वीपों की चार सबसे ऊंची रैंकिंग वाली योग्य नेशनल ओलंपिक कमेटियां सीधे ओलंपिक में जगह पक्की करेंगी।

लॉस एंजिल्स गेम्स के मेजबान के तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स को जगह मिलेगी, बशर्ते वे क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान किसी भी समय आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में टॉप-15 में रहने की आईसीसी की न्यूनतम योग्यता शर्त को पूरा करें।

पुरुषों के लिए छठी और आखिरी जगह का फैसला 'फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट' (एफओजीक्यूटी) के जरिए होगा, जिसमें शेष एक स्थान के लिए अगली आठ सबसे ऊंची रैंकिंग वाली योग्य टीमें मुकाबला करेंगी, जिन्होंने पहले क्वालीफाई नहीं किया है।

दूसरी तरफ, महिलाओं का क्वालिफिकेशन सिस्टम एक अलग मॉडल पर आधारित है। चार सीधे क्वालीफायर तय करने के लिए आईसीसी रैंकिंग का इस्तेमाल करने के बजाय, आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुख्य क्वालीफाइंग इवेंट होगा। टूर्नामेंट के आखिर में चार अलग-अलग महाद्वीपों की सबसे अच्छी रैंकिंग वाली योग्य टीमें एलए28 के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

Advertisement

पुरुषों के इवेंट की तरह, मेजबान यूएसए को भी स्वत: प्रवेश मिलेगा, बशर्ते वे क्वालिफिकेशन पीरियड के दौरान टॉप 15 में रहने की न्यूनतम रैंकिंग की शर्त पूरी करें। अंतिम स्थान का फैसला 'फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट' के जरिए किया जाएगा, जिसमें अगली आठ सबसे अच्छी रैंकिंग वाली योग्य टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्होंने पहले क्वालीफाई नहीं किया है।

क्वालिफिकेशन सिस्टम का एक अहम पहलू वेस्टइंडीज से जुड़ा है। हालांकि, कैरेबियाई टीम आईसीसी इवेंट्स में एक संयुक्त टीम के तौर पर खेलती है, लेकिन आईओसी इसे 'नेशनल ओलंपिक कमिटी' के तौर पर मान्यता नहीं देता, इसलिए यह ओलंपिक गेम्स में एक इकाई के तौर पर हिस्सा नहीं ले सकती।

अगर वेस्टइंडीज 'फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट' के लिए योग्य टीमों में जगह बनाती है, तो आईसीसी कैरेबियाई देशों के बीच एक क्षेत्रीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट आयोजित करेगा, जिसका विजेता अंतिम टिकट हासिल करेगा।

Advertisement

क्वालिफिकेशन के मकसद से सिर्फ ओलंपिक-मान्यता प्राप्त 'नेशनल ओलंपिक कमिटी' की रैंकिंग पर ही विचार किया जाएगा। ग्रेट ब्रिटेन के मामले में, क्रिकेट क्वालिफिकेशन में सिर्फ इंग्लैंड ही ब्रिटिश ओलंपिक दल का प्रतिनिधित्व करेगा।

क्वालिफिकेशन टाइमलाइन के मुताबिक, महिलाओं की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया असल में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के साथ शुरू होगी, जो 12 जून से 6 जुलाई 2026 तक होना है। वहीं, पुरुषों की क्वालिफिकेशन रैंकिंग 31 दिसंबर 2026 को बंद हो जाएगी, जबकि ग्लोबल क्वालीफायर में जगह तय करने के लिए इस्तेमाल होने वाली महिलाओं की रैंकिंग 1 मार्च 2027 को पूरी होगी। पुरुषों और महिलाओं दोनों के 'फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट' की तारीखों का ऐलान अभी बाकी है।

क्वालिफिकेशन के मकसद से सिर्फ ओलंपिक-मान्यता प्राप्त 'नेशनल ओलंपिक कमिटी' की रैंकिंग पर ही विचार किया जाएगा। ग्रेट ब्रिटेन के मामले में, क्रिकेट क्वालिफिकेशन में सिर्फ इंग्लैंड ही ब्रिटिश ओलंपिक दल का प्रतिनिधित्व करेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उनका मानना ​​है कि ओलंपिक मूवमेंट में वापसी से क्रिकेट की ग्लोबल पहुंच बढ़ाने का एक बेमिसाल मौका मिला है। शाह ने कहा, "ओलंपिक गेम्स मल्टी-इवेंट स्पोर्ट्स में सबसे ऊंचे स्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं, और एलए28 में क्रिकेट को शामिल करने से हर क्षेत्र के खिलाड़ियों और प्रशंसकों को प्रेरणा मिलेगी। यह एक ऐतिहासिक पल है और हमारे सदस्यों के लिए बहुत बड़े मौके वाला समय है, क्योंकि हम खेल को आगे बढ़ा रहे हैं और इसे दुनिया भर में नए दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार