Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 2.4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 63 रन दिए।

Advertisement

अंशुल के खिलाफ एलएसजी की पारी के 17वें ओवर में निकोलस पूरन ने लगातार चार छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। आईपीएल में दूसरा मौका है, जब अंशुल के एक ही ओवर में 4 छक्के लगे हैं। वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो बार एक ओवर में 4 छक्के खाए हैं। इसके साथ ही अंशुल ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका।

Advertisement

अंशुल के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों ने कुल 8 छक्के लगाए। अंशुल आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से ना चाहते हुए भी पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड यश दयाल के नाम दर्ज है, जिनके खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने साल 2023 में खेले गए मुकाबले में 8 छक्के लगाए थे। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल आईपीएल में तीन या उससे कम ओवर फेंकने के बावजूद 60 से अधिक रन खर्च करने वाले महज दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले, खलील अहमद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बिना कोई विकेट चटकाए 65 रन दिए थे।

अंशुल के खिलाफ एलएसजी की पारी के 17वें ओवर में निकोलस पूरन ने लगातार चार छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। आईपीएल में दूसरा मौका है, जब अंशुल के एक ही ओवर में 4 छक्के लगे हैं। वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो बार एक ओवर में 4 छक्के खाए हैं। इसके साथ ही अंशुल ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, शिवम दुबे ने 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि, मिचेल मार्श द्वारा खेली गई 38 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी के बूते एलएसजी ने 188 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मार्श ने अपनी पारी में 236 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 9 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, निकोलस पूरन 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार