ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेमियन मार्टिन को इंड्यूस्ड कोमा से बाहर आने के बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। इसकी पुष्टि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने की है।

Advertisement

मार्क वॉ ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, "उसे अभी भी थोड़ा सफर करना है। यह बहुत मुश्किल था, लेकिन यह बहुत अच्छी खबर है। यह सच में लगभग एक चमत्कार है। जब वह आईसीयू में था तो उसकी हालत बहुत खराब लग रही थी।"

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट ने सिडनी टेस्ट के दौरान कायो स्पोर्ट्स पर कहा, "यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि वह घर वापस आ गए हैं, और उनका परिवार सभी के सपोर्ट के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त करता है।"

डेमियन मार्टिन बॉक्सिंग डे पर बीमार पड़ गए थे। उन्हें गोल्ड कोस्ट के हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहां उन्हें मैनिंजाइटिस के बीच इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया था। वह पिछले सप्ताह कोमा से जागे। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एडम गिलक्रिस्ट ने सिडनी टेस्ट के दौरान कायो स्पोर्ट्स पर कहा, "यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि वह घर वापस आ गए हैं, और उनका परिवार सभी के सपोर्ट के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त करता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

1992 से 2006 के बीच मार्टिन ने 67 टेस्ट में 13 शतक और 23 अर्धशतक की बदौलत 46.37 की औसत से 4,406 रन बनाए थे। 208 वनडे में 5 शतक और 37 अर्धशतक की बदौलत 5,346 रन और 4 टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से 120 रन उन्होंने बनाए। 2006 में उन्होंने संन्यास ले लिया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार