न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी शुक्रवार को दूसरे सत्र में सिमट गई।

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। टेस्ट का पहला दिन (गुरुवार) पूरी तरह कीवी टीम के नाम रहा था।

Advertisement

पारी की शुरुआत करने आए टॉम लैथम और डेवोन कोनवे ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 317 रन की साझेदारी की। लैथम 214 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोनवे 224 गेंदों पर 22 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 157 रन बनाकर आउट हुए।

कोनवे और लैथम द्वारा दी गई मजबूत और बड़ी साझेदारी का फायदा बाद में आने वाले बल्लेबाज नहीं उठा सके। पहला विकेट गिरने के बाद कीवी टीम ने लगातार विकेट खोए। कभी 550 या 600 के आस-पास जाती दिख रही कीवी टीम मात्र 438 रन पर सिमट गई। टीम ने अपने आखिरी 9 विकेट सिर्फ 121 रन जोड़कर गंवाए। हेनरी निकोलस (36) और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल (30) ही कोनवे और लैथम के अलावा इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने कुछ देर तक टिक सके। न्यूजीलैंड बेशक 400 के पार पहुंच गई है, लेकिन टीम प्रबंधन अपने मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों से निश्चित रूप से निराश होगा।

पारी की शुरुआत करने आए टॉम लैथम और डेवोन कोनवे ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 317 रन की साझेदारी की। लैथम 214 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोनवे 224 गेंदों पर 22 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 157 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का यह निर्णायक टेस्ट है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। कीवी टीम ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर किया है। इस मैच में हार से बचने के लिए इंग्लैंड को पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा, वहीं कीवी टीम को जीत के लिए इंग्लैंड को पहली पारी में कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करनी होगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार