पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में 'स्लॉगर' कहा था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारतीय फैंस ने जमकर ट्रोल किया है। ट्रोलिंग के बावजूद आमिर अभिषेक पर दिए गए अपने बयान पर कायम हैं।

Advertisement

आमिर ने कहा, "वह एक स्लॉगर है। मैं उसे ऐसे ही देखता हूं। एक खिलाड़ी जो लाइन को जज नहीं कर सकता और गेंद को ठीक से डिफेंड नहीं कर सकता, क्या मैं उसे एक पूर्ण बल्लेबाज कह सकता हूं? वह अंदर आता है और जोर से स्विंग करता है, और यह अभी उसके लिए अच्छा कनेक्ट होता है। लेकिन जिस दिन वह मुश्किल लाइन को हैंडल करना और ठीक से डिफेंड करना सीख जाएगा, मैं अपनी राय बदल दूंगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आप छोटे ग्राउंड और फ्लैट विकेट पर खेल रहे हैं। आपका अभी तक असल में टेस्ट नहीं हुआ है। उसे साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का टूर करने दो जहां गेंद घूमती है। इन देशों की पिच पर बल्लेबाजों का स्विंग से टेस्ट किया जाता है। वहीं असली टेस्ट होगा। अगर वह वहां सफल होता है, तो मैं उसे सबसे पहले एक प्रॉपर बल्लेबाज कहूंगा।"

आमिर ने कहा कि मैं भारतीय खिलाड़ियों को लेकर पक्षपाती नहीं हूं। मुझे अब भी लगता है कि विराट कोहली इस जेनरेशन के सबसे महान प्लेयर हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा एक स्लॉगर हैं।

स्लॉगर शब्द का उपयोग उस बल्लेबाज के लिए किया जाता है जो तकनीक की जगह गेंद को हिट करने के लिए ताकत का इस्तेमाल करता है।

आमिर ने कहा कि मैं भारतीय खिलाड़ियों को लेकर पक्षपाती नहीं हूं। मुझे अब भी लगता है कि विराट कोहली इस जेनरेशन के सबसे महान प्लेयर हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा एक स्लॉगर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अभिषेक फिट होकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार