भारतीय क्रिकेट टीम को बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी और 24 रन से मैच हार गई।

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का कहना है कि तिलक वर्मा का आउट होना भारत की हार का टर्निंग पॉइंट था।

मैच के बाद सैमसन ने कहा, "मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब तिलक आउट हुए। हम आसानी से जीत की तरफ बढ़ रहे थे। हर ओवर में 10-12 रन बहुत अच्छे से आ रहे थे। रेड्डी और तिलक दबाव वाली स्थिति में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय तक हम मैच में थे। पांच विकेट गंवाने के बाद इस तरह का नियंत्रण होना—दो युवा क्रिकेटरों का इस तरह दबाव में खेलना, सच में बहुत अच्छी बात है।"

248 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 12वें ओवर में 130 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन तिलक और नीतीश रेड्डी की जोड़ी मैच को करीब लेकर गई। तिलक के आउट होने के समय भारत को 19 गेंदों पर 48 रन की जरूरत थी।

सैमसन ने पारी की शुरुआत करते हुए 23 गेंदों पर 56 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी।

उन्होंने कहा, "जब आप हारने वाली टीम में होते हैं तो आप जो भी करते हैं, वह बहुत अलग लगता है, इसलिए मैं इस समय थोड़ा निराश हूं। मैं निश्चित रूप से जीतने वाली टीम में होना चाहता था। मुझे वहां बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया। जब आप इस तरह के स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो कोई दूसरी बात नहीं होती—आपको बस अपनी सूझबूझ, अपने पावर गेम पर भरोसा करना होता है और मैंने वही किया। मैंने सच में उस पारी का मजा लिया, लेकिन मैं जीतने वाली टीम में होना पसंद करता।"

सैमसन ने पारी की शुरुआत करते हुए 23 गेंदों पर 56 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार