Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जीटी के सहायक कोच पार्थिक पटेल ने माना कि केकेआर के खिलाफ कैच छोड़ना टीम को काफी महंगा पड़ा।

Advertisement

केकेआर के खिलाफ मिली हार के साथ ही गुजरात टाइटंस का लगातार पांच मुकाबलों की जीत का सिलसिला भी थम गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए पार्थिव ने खराब फील्डिंग को टीम की हार का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कैचिंग ने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया। जब आप मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मैच खेल रहे होते हैं, तो आपको ज्यादा मौके नहीं मिलते। जब आपको वह मौका मिलता है, तो आपको यह पक्का करना होता है कि आप गेंदों को पकड़ें। मुझे लगा कि यही सबसे बड़ा अंतर रहा।"

Advertisement

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जीटी के सहायक कोच पार्थिक पटेल ने माना कि केकेआर के खिलाफ कैच छोड़ना टीम को काफी महंगा पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए। पार्थिव पटेल ने 93 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले फिन एलन की सराहना की। उन्होंने कहा, "एलन ने बहुत अच्छी पारी खेली, इसमें कोई शक नहीं है। हमें लगा कि यह आसान पिच नहीं थी। हमारे मजबूत पेस अटैक के खिलाफ एलन ने कमाल की बल्लेबाजी की।" 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। हालांकि, इस हार के बावजूद जीटी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम के 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट्स हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार