अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित डूरंड कप देश में फुटबॉल से जुड़ा सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। यह टूर्नामेंट एशिया का सबसे पुराना और विश्व का तीसरा सबसे पुराना टूर्नामेंट है। डूरंड कप की शुरुआत 1888 में हेनरी मॉर्टिमर डूरंड द्वारा शिमला में की गई थी। उस समय भारत ब्रिटिश राज के अधीन था और डूरंड कप का लक्ष्य अंग्रेज अधिकारियों के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देना था।

Advertisement

1947 में भारत की आजादी के बाद डूरंड कप का आयोजन भारत में बंद करने और इसे पाकिस्तान का टूर्नामेंट बनाने की कोशिश हुई थी। लेकिन, तब के रक्षा सचिव एच.एम. पटेल की बदौलत ये टूर्नामेंट भारत का रहा और आज देश-दुनिया में भारतीय फुटबॉल की पहचान के रूप में प्रतिष्ठित है।

Advertisement

डूरंड कप से भारतीय फुटबॉल सीजन का आगाज होता है। ये टूर्नामेंट आईएसएल और आई-लीग क्लबों की तैयारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। 2019 से डूरंड कप का आयोजन कोलकाता और पूर्वोत्तर राज्यों में होता है। इसकी वजह इन राज्यों में फुटबॉल का क्रेज है। महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात या दक्षिण के राज्य जो क्रिकेट में संपन्न हैं, फुटबॉल में कोलकाता और पूर्वोत्तर के राज्यों से पीछे हैं।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय क्लब और सशस्त्र बलों की टीमें भाग लेती हैं। पिछले सीजन 24 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट ग्रुप स्टेज और फिर नॉकआउट आधार पर खेला जाता है।

डूरंड कप में कोलकाता की दो क्लबों, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल का दबदबा रहा है। मोहन बागान ने 17 बार, तो ईस्ट बंगाल ने 16 बार डूरंड कप का खिताब जीता है। 2025 का 134वां संस्करण 23 जुलाई से 23 अगस्त तक 24 टीमों के बीच कोलकाता, जमशेदपुर, शिलांग, कोकराझार और गुवाहाटी में खेला गया था। फाइनल सॉल्ट लेक स्टेडियम, कोलकाता में खेला गया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने फाइनल में डायमंड हार्बर एफसी को 6-1 से हराकर खिताब जीता।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय क्लब और सशस्त्र बलों की टीमें भाग लेती हैं। पिछले सीजन 24 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट ग्रुप स्टेज और फिर नॉकआउट आधार पर खेला जाता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

देश का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट फुटबॉल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा और जरूरी मंच है। डूरंड कप में बेहतर प्रदर्शन क्लब और सेना की टीमों के लिए खेलने वालों के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खोलता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार