South Africa A: रविचंद्रन अश्विन ने जॉर्डन हरमन की सराहना की है, जिन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज भारत ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की 'ए' टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement

इस बल्लेबाज ने रविवार को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 1 पर 123 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 13 चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने लेसेगो सेनोक्वाने के साथ पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जॉर्डन हरमन की अगुवाई में साउथ अफ्रीका 'ए' 417 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अनाधिकारिक टेस्ट के चौथे दिन धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। वह सिराज, प्रसिद्ध, कुलदीप और आकाशदीप के सामने 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। आज चाहे कुछ भी हो, जॉर्डन हरमन ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेट जगत में तेजी से अपनी जगह बनाई है। वह दक्षिण अफ्रीका 20 में एसआर ईस्टर्न केप के लिए खेलते हैं।"

बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन तक साउथ अफ्रीका-ए जीत के करीब पहुंच चुकी है। मुकाबले में भारत-ए ने अपनी पहली पारी में 255 रन बनाए। इस पारी में ध्रुव जुरेल ने नाबाद 132 रन जोड़े।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका-ए पहली पारी में महज 221 रन पर सिमट गई। इस पारी में जॉर्डन ने 26 रन जोड़े, जबकि कप्तान मार्क्स एकरमैन ने 118 गेंदों में 134 रन बनाए।

भारतीय टीम के पास पहली पारी के आधार पर बढ़त थी। इस टीम ने दूसरी पारी 382/7 के स्कोर पर घोषित की।

Advertisement

इस पारी में भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने नाबाद 127 रन बनाए, जबकि हर्ष दुबे ने 84 रन की पारी खेली। इसी के साथ साउथ अफ्रीका-ए को जीत के लिए 417 रन का विशाल लक्ष्य मिला।

भारतीय टीम के पास पहली पारी के आधार पर बढ़त थी। इस टीम ने दूसरी पारी 382/7 के स्कोर पर घोषित की।

Also Read: LIVE Cricket Score

73 ओवरों के खेल तक साउथ अफ्रीका-ए 2 विकेट खोकर 270 रन बना चुकी है। यहां से टीम को जीत के लिए 147 रन की दरकार है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार