India Vs New Zealand: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज राधा यादव वडोदरा में आई बाढ़ में फंस गई थीं, हालांकि किसी अनहोनी से पहले उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने सकुशल निकाल लिया। राधा ने इस सहायता के लिए एनडीआरएफ को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

राधा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "हम लोग बहुत बुरी तरह फंस गए थे। हमें बचाने के लिए एनडीआरएफ को बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Advertisement

उनके पोस्ट किए हुए वीडियो में आसपास के इलाक़े पानी में डूबे हुए हैं और बचाव कर्मी नाव पर सवार होकर आ रहे हैं। लोगों को छाती तक पानी से गुज़रते हुए भी देखा जा सकता है।

हाल के दिनों में गुजरात के कई इलाक़े बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, बारिश और बाढ़ संबंधी घटनाओं के कारण 28 लोगों की मौत हो गई और लगभग 18,000 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है।

राधा महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। 2024 महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 3 अक्तूबर से होगी। भारत के ग्रुप में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं। भारत अपने अभियान का आगाज 4 अक्तूबर को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ करेगा।

राधा ने हाल ही में खेले गए महिला एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। जहां उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में तीन विकेट झटके थे।

Advertisement

राधा महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। 2024 महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 3 अक्तूबर से होगी। भारत के ग्रुप में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं। भारत अपने अभियान का आगाज 4 अक्तूबर को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ करेगा।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार