आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले की सारी लाइमलाइट फिन एलन लूट ले गए। केकेआर के इस सलामी बल्लेबाज ने विस्फोटक शतक लगाते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलायी, बल्कि आईपीएल इतिहास में कोलकाता की तरफ से शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। आईपीएल में कोलकाता के किसी बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक भी है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को जीत के लिए महज 143 रन का लक्ष्य दिया था और इसी छोटे से लक्ष्य में एलन ने शतक लगा दिया। 19वें सीजन में केकेआर की तरफ से चौथे और सबसे तेज शतक लगाने वाले एलन ने तीन अंकों में पहुंचने के लिए महज 47 गेंद खेली। एलन 47 गेंदों पर 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 100 रन पर नाबाद लौटे।

Advertisement

आईपीएल में शतक लगाने वाले एलन न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम थे। मैक्कुलम के नाम आईपीएल में दो शतक हैं। एक शतक उन्होंने केकेआर की तरफ से खेलते हुए लगाया था।

केकेआर की तरफ से आईपीएल में सबसे पहला शतक ब्रैंडन मैक्कुलम ने लगाया था। यह शतक आईपीएल के पहले सीजन (2008) के पहले मैच में आया था। मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए थे।

आईपीएल में शतक लगाने वाले एलन न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम थे। मैक्कुलम के नाम आईपीएल में दो शतक हैं। एक शतक उन्होंने केकेआर की तरफ से खेलते हुए लगाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2024 में सुनील नरेन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता में 56 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली थी। नरेन केकेआर के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार