विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो मैच जीतने के बाद 'विमेन इन ब्लू' हैट्रिक लगाने के इरादे से रविवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

Advertisement

यह मैच पिछले साल के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की यादें भी ताजा करता है, जहां भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को हराकर ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, रविवार का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ ग्रुप-स्टेज का मैच है, लेकिन यह प्रोटियाज टीम के लिए बदला लेने और शायद इससे भी जरूरी, नॉकआउट स्टेज की ओर एक निर्णायक कदम उठाने का मौका है।

Advertisement

हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच एक जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली है। रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 'ग्रुप 1' के एक अहम मुकाबले में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो इस प्रतिद्वंद्विता का एक और अध्याय लिखा जाएगा।

हालांकि दोनों देश विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सभी 10 संस्करण में खेले हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि टूर्नामेंट में यह उनका पहला मुकाबला होगा। यह मुकाबला ऐसे समय में हो रहा है जो बहुत अहम है, क्योंकि शुरुआती राउंड के बाद ग्रुप की स्थिति काफी दिलचस्प बनी हुई है।

दोनों देशों के बीच अब तक टी20 फॉर्मेट में कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। 'विमेन इन ब्लू' ने इस टीम के खिलाफ 11 मैच जीते हैं, जबकि 10 मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए। वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। हालांकि, हाल के मुकाबलों में साउथ अफ्रीका को ज्यादा सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 15 टी20 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने 9 में जीत हासिल की है।

भारत ने इस वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध 64 रन से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद नीदरलैंड को 95 रन से हराया। एक तरफ भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में दमदार जीत हासिल करके खुद को शुरुआती दावेदारों में शामिल कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के हाथों 65 रन से हार का सामना करने के बाद साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में रविवार के मैच का नतीजा ग्रुप 1 के शेष मुकाबलों की दिशा तय कर सकता है।

Advertisement

भारतीय टीम में फैंस की नजरें सलामी बल्लेबाजों पर होंगी। स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ, लौरा वोल्वार्ड्ट उस फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी, जिसकी बदौलत वह भारत के खिलाफ हालिया घरेलू सीरीज के पांच मुकाबलों में 330 रन बनाकर साउथ अफ्रीका की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रही थीं।

भारत की गेंदबाजी ने उसकी मजबूत बल्लेबाजी का बखूबी साथ दिया है। स्पिन जोड़ी दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने शुरुआती दो मुकाबलों में मिलकर 9 विकेट लिए हैं और बीच के ओवरों में लगातार दबाव बनाए रखा है। साउथ अफ्रीकी टीम को इस मुकाबले में एनेरी डर्कसेन से खासा उम्मीदे होंगी, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाकर स्पिन के खिलाफ उनकी काबिलियत दिखाई थी।

भारतीय टीम में फैंस की नजरें सलामी बल्लेबाजों पर होंगी। स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ, लौरा वोल्वार्ड्ट उस फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी, जिसकी बदौलत वह भारत के खिलाफ हालिया घरेलू सीरीज के पांच मुकाबलों में 330 रन बनाकर साउथ अफ्रीका की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रही थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोए ट्रायन, डेन वैन नीकेर्क।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार