New Delhi: अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ अजमतुल्लाह टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में अजमतुल्लाह से आगे श्रीलंका के दासुन शनाका हैं, जिन्होंने साल 2022 में धर्मशाला में नाबाद 74 रन की पारी खेली थी। यह टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी अफगान बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस मामले में अजमतुल्लाह ने इब्राहिम जादरान की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2022 में दुबई में इतने ही रनों की पारी खेली थी।

New Delhi: अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ अजमतुल्लाह टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

नबी 27 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने 131 के स्कोर तक आठवां विकेट खो दिया था, लेकिन ओमरजई ने मुजीब उर रहमान के साथ 9वें विकेट के लिए 9 गेंदों में 25 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट झटका।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार