भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केनबरा के मनूका ओवल स्टेडियम में खेला गया पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी थी और 3.5 ओवर में 35 रन जोड़े थे। अभिषेक 14 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे। गिल और सूर्या भारतीय पारी को तेजी से आगे बढ़ा रहे थे कि बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा।

Advertisement

बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा। मैच जब शुरू हुआ तो 20 ओवर से घटाकर 18 ओवर कर दिया गया।

गिल और सूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में स्कोर 97 तक पहुंचाया था कि फिर बारिश शुरू हो गई। इस समय गिल 20 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 37 और सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई थी।

लंबे इंतजार के बाद बारिश नहीं रुकती देख अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा की। अभिषेक शर्मा का एकमात्र विकेट नाथन एलिस को मिला।

गिल और सूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में स्कोर 97 तक पहुंचाया था कि फिर बारिश शुरू हो गई। इस समय गिल 20 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 37 और सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार