T20I Match: ऑस्ट्रेलिया ने क्वींसलैंड में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एडम जांपा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश फिलिप और बेन ड्वार्शुइस को मौका दिया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरी हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 4 विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा मैच 5 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

Advertisement

कुलदीप यादव सीरीज के शेष मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। वह भारत वापस लौट आए हैं, जहां साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए की ओर से खेल रहे हैं। गुरुवार से इस अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो गई है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने अब तक 21 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मुकाबले जीते। इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे।

क्वींसलैंड की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आती है। यहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आएगी। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने अब तक 21 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मुकाबले जीते। इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जांपा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार