T20 World Cup Final: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी अब आईपीएल में देखने को मिलेगी। इस बार संजू राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की गुलाबी नहीं बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की पीली जर्सी में दिखेंगे। आरआर के साथ खिलाड़ी और कप्तान के रूप में लंबा समय गुजारने के बाद सैमसन अब सीएसके के साथ नई भूमिका के लिए तैयार हैं।

Advertisement

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले ने सीएसके द्वारा संजू सैमसन को टीम में शामिल किए जाने के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पीढ़ीगत बदलाव है। सैमसन का मौजूदा फॉर्म और आत्मविश्वास टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Advertisement

कुंबले ने कहा कि सैमसन सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव के कारण भी सीएसके के लिए खास हैं। केरल में जन्मे और तमिल भाषा से जुड़ाव रखने वाले सैमसन टीम के फैन बेस को और मजबूत कर सकते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि सैमसन सीएसके में उपकप्तान हो सकते हैं। अगर किसी कारण से रुतुराज गायकवाड़ उपलब्ध नहीं होते हैं, तो वह टीम की कमान संभाल सकते हैं। सीजन के दौरान सैमसन को विकेटकीपिंग का मौका भी मिल सकता है। सीएसके में शामिल होकर सैमसन अब एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उनसे सिर्फ रन बनाने ही नहीं, बल्कि टीम को संतुलन और नेतृत्व देने की भी उम्मीद होगी।

कुंबले ने कहा कि सैमसन सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव के कारण भी सीएसके के लिए खास हैं। केरल में जन्मे और तमिल भाषा से जुड़ाव रखने वाले सैमसन टीम के फैन बेस को और मजबूत कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सैमसन 2013 से 2015 और फिर 2018 से 2025 तक आरआर का हिस्सा रहे। सैमसन को 2021 में आरआर का कप्तान बनाया गया था। आरआर ने सैमसन की कप्तानी में 2022 में फाइनल खेला था। दाएं हाथ के इस विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज के पास कप्तानी का लंबा अनुभव है और भविष्य में वह सीएसके के कप्तान बन सकते हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार