T20 Cricket World Cup Semi: कप्तान रोहित शर्मा (57) के लगातार दूसरे अर्धशतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2024 पुरुष टी20 विश्व कप के वर्षा प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गुरूवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

Advertisement

बारिश के कारण टॉस में विलम्ब हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। धीमी गति और कम उछाल वाली पिच पर भारत ने पावर-प्ले के अंदर विराट कोहली और ऋषभ पंत के विकेट गंवा दिए। भारतीय पारी के दौरान फिर बारिश आने से खेल रुका। तब तक भारत ने आठ ओवर में 65/2 रन बना लिए थे।

Advertisement

मुकाबले के लिए धीमी पिच पर स्पिनरों के ख़िलाफ़ शॉट लगाना बिल्कुल आसान नहीं था। गेंद टर्न ले रही है। दोहरा उछाल है। साथ ही तेज़ गेंदबाज़ों को भी भले ही ज़्यादा मूवमेंट नहीं मिल रहा है लेकिन कई गेंदें नीची रह रही हैं। भारत एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंच गया है।

कप्तान रोहित ने लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका। उन्होंने 39 गेंदों पर 57 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सूर्या ने 36 गेंदों पर 47 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों पर 23 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए।

मुकाबले के लिए धीमी पिच पर स्पिनरों के ख़िलाफ़ शॉट लगाना बिल्कुल आसान नहीं था। गेंद टर्न ले रही है। दोहरा उछाल है। साथ ही तेज़ गेंदबाज़ों को भी भले ही ज़्यादा मूवमेंट नहीं मिल रहा है लेकिन कई गेंदें नीची रह रही हैं। भारत एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंच गया है।

इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट लिए जबकि रीस टॉप्ली, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार