Fifth T20 Cricket Match Between: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 42 रनों से जीतकर श्रृंखला को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ही आउट हो गई।

Advertisement

संजू सैमसन ने इस मुकाबले में बल्लेबाज की भूमिका को बखूबी अंजाम देते हुए 45 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार छक्के लगाए। शिवम दुबे ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर पर आते हुए 12 गेंदों पर तेज 26 रन बनाए। इसके अलावा युवा बल्लेबाज रियान पराग ने 24 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। जिंबाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए।

Advertisement

168 रनों के टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी खराब रही, जब पारी की तीसरी गेंद पर ही मुकेश कुमार ने वेसली मधेवेरे को बगैर खाता खोले आउट कर दिया। मुकेश ने जिम्बाब्वे के तीसरे नंबर के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को भी 10 रन के निजी स्कोर पर चलता करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

इस बीच दूसरे ओपनर तदिवानाशे मरुमणि और डियोन मेयर्स के बीच एक साझेदारी बनी, और टीम का स्कोर 50 रन पार हो गया। वाशिंगटन सुंदर ने 27 रनों के निजी स्कोर पर तदिवानाशे मरुमणि को पगबाधा करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद शिवम दुबे ने डियोन मेयर्स को 34 रनों के निजी स्कोर पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। मेयर्स ने इस पारी में अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए।

168 रनों के टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी खराब रही, जब पारी की तीसरी गेंद पर ही मुकेश कुमार ने वेसली मधेवेरे को बगैर खाता खोले आउट कर दिया। मुकेश ने जिम्बाब्वे के तीसरे नंबर के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को भी 10 रन के निजी स्कोर पर चलता करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

भारतीय गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने 3.3 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। शिवम दुबे को भी चार ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट मिले। अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और तुषार देशपांडे को 1-1 विकेट मिला। इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। जबकि वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला है। भारत ने सीरीज का पहला मैच हारने के बाद लगातार चार मैच जीते।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार