टी20 विश्व कप के सह-मेजबान अमेरिका ने पहले टी20 मैच में पूर्ण सदस्य देश बांग्लादेश को मंगलवार को पांच विकेट से हराकर तहलका मचा दिया।

Advertisement

इंडिया अंडर 19 खिलाड़ी हरमीत सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए और न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन (नाबाद 34) के साथ छठे विकेट के लिए 62 रन की अविजित साझेदारी कर लक्ष्य का सफल पीछा कर लिया।

Advertisement

पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए अमेरिका ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 153/6 रन पर रोक दिया। तौहीद हृदय ने 47 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन, महमूदुल्लाह ने 22 गेंदों में 31 रन और सौम्य सरकार ने 20 रन का योगदान दिया।

154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने अपनी आधी टीम मात्र 94 रनों पर गंवा दी। मुस्तफिजुर रहमान ने चार ओवर में 41 रन पर दो विकेट तथा शरीफुल इस्लाम (1-21) और रिशद हुसैन (1-16) ने एक-एक विकेट लेकर अमेरिका को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।

लेकिन अमेरिका को एंडरसन और हरमीत सिंह के रूप में दो नायक मिले जिन्होंने छठे विकेट के लिए अविजित 62 रन जोड़कर बांग्लादेश को परास्त कर दिया।

एंडरसन ने मुस्तफिजुर रहमान और महमूदुल्लाह पर एक-एक छक्का लगाया। हरमीत ने 17वें ओवर में मुस्तफिजुर पर लगातार दो छक्के और 18वें ओवर में शरीफुल इस्लाम पर एक छक्का मारा और इस ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाई। उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर अमेरिका को बड़ी जीत दिला दी। अमेरिका ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन बनाए। एंडरसन ने नाबाद 34 और हरमीत ने नाबाद 33 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार