T20 World Cup: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक तीनों मुकाबलों में खाता तक नहीं खोला है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि इस 25 वर्षीय खिलाड़ी से उम्मीदें बहुत ज्यादा हो सकती हैं, उन्हें जल्दी बड़े शॉट लगाने के बजाय अपनी पारी को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

सुनील गावस्कर ने 'स्टार स्पोर्ट्स' पर कहा, "अभिषेक शर्मा एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उम्मीदें उन पर भारी पड़ रही हैं। अगर उन्होंने यूएसए के खिलाफ अच्छी शुरुआत की होती, तो बात अलग होती। अब लंबे छक्के मारने वाला और टॉप बैटर होने का दबाव नजर आ रहा है। अपनी शॉट रेंज के साथ, उन्हें ओवरों के बीच में समय बिताने की जरूरत है। वह अपनी पारी की पहली गेंद पर बाउंड्री या छक्का मारने की कोशिश नहीं कर सकते। अगर बड़े शॉट लगते हैं, तो ठीक है। लेकिन उन्हें खुद को लाइन के पार बड़े शॉट खेलने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।"

Advertisement

T20 World Cup: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक तीनों मुकाबलों में खाता तक नहीं खोला है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि इस 25 वर्षीय खिलाड़ी से उम्मीदें बहुत ज्यादा हो सकती हैं, उन्हें जल्दी बड़े शॉट लगाने के बजाय अपनी पारी को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

खराब फॉर्म के बावजूद, भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अभिषेक शर्मा की वापसी करने की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए कहा, "उन्होंने (अभिषेक) कल रात नेट्स में बहुत अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 90 मिनट बैटिंग की। आपको उन्हें थोड़ा मौका देना होगा। वह ग्रुप फेज में बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, और उन्होंने कुछ दिन हॉस्पिटल में बिताए और (नामीबिया के खिलाफ) गेम मिस कर दिया। यह अब तक उनके लिए बहुत निराशाजनक टूर्नामेंट रहा है, लेकिन मैंने कल रात उनकी बॉल स्ट्राइकिंग से कुछ बहुत अच्छे संकेत देखे। इसलिए उन्हें लेकर कोई चिंता नहीं है, जब दूसरा फेज आएगा तो वह ठीक हो जाएंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार