भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में बांग्लादेश से नीचे खिसक गया है, और पांच मैचों के शुरुआती टेस्ट मैच में इंग्लैंड से करारी हार के बाद वर्तमान में पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच में भारत ने आगाज शानदार किया, लेकिन अंतिम दिनों में बुरी तरह लड़खड़ा गई।

Advertisement

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने शुरुआती दिनों में दबदबा बनाए रखा, लेकिन ओली पोप की शतकीय पारी भारतीय टीम पर हावी रही। ओली पोप की 196 रनों की शानदार पारी ने मैच की गति बदल दी, जिससे भारत को 231 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला।

फिर, भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को टॉम हार्टले ने तहस-नहस कर दिया। युवा स्पिनर ने अंतिम पारी में 7 महत्वपूर्ण विकेट लिए और भारत को हार की तरफ धकेल दिया।

टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 202 रन पर ऑल आउट हो गई, और इंग्लैंड ने 28 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया।

इस हार से भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में भी नुकसान हुआ है।

Advertisement

भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई है जो कि इस मुकाबले से पहले दूसरे स्थान पर थी।

डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 5 मैचों में 2 जीत, 2 हार और 1 ड्रॉ के साथ 5वें स्थान पर है। टीम इंडिया के अब 43.33 पॉइंट्स हैं। वहीं, भारत के आगे बांग्लादेश निकल गया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार