Indian Premier League:

Advertisement

Advertisement

हैदराबाद,27 मार्च (आईएएनएस) मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हमारी पूरी टीम सकारात्कम सोच के साथ आगे बढ़ रही है। एक-दो हार से घबराने की ज़रूरत नहीं है। पिछले मैच में भी हम जीत के काफ़ी क़रीब थे। लेकिन अंतिम के कुछ ओवरो में हमने मैच गंवा दिया। हमारी टीम में एक बदलाव किया गया है। ल्यूक वुड को एक मामूली चोट लगी है। वेना मफ़ाका को टीम में जगह दी गई है।

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि आज हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं। यानसन की जगह पर ट्रैविस हेड टीम में आ रहे हैं। साथ ही नटराजन को हल्की चोट लगी है। उनकी जगह पर जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, जयदेव उनादकट

Advertisement

मुंबई इंडियंस : इशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, नमन धीर, जेराल्ड कोएट्जी, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, शम्स मुलानी, वेना मफ़ाका

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार