दलीप ट्रॉफी के आगाज से पहले भारतीय फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दोनों इंडिया 'बी' के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं, जबकि इंडिया 'सी' के उमरान मलिक भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से होना है।

Advertisement

टूर्नामेंट के पहले राउंड के लिए टीमों में कई परिवर्तन देखने को मिले हैं। पुरुष चयन समिति ने 2024-25 दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के लिए टीम में कुछ सब्सटीट्यूट की घोषणा की है।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया है कि सिराज और मलिक दोनों ही बीमार चल रहे हैं और इन दोनों के समय पर फिट होने की संभावना नहीं है। ऐसे में सिराज की जगह पर नवदीप सैनी और मलिक की जगह पर गौरव यादव को शामिल किया गया है।

वहीं जडेजा को रिलीज किए जाने की वजह सामने नहीं आई है। उनके संबंध में प्रेस विज्ञप्ति में केवल इतना बताया गया है कि उन्हें टीम 'बी' के दल से रिलीज कर दिया गया है। वहीं नितीश कुमार रेड्डी का दलीप ट्रॉफी खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वह इस समय स्पोर्ट्स हर्निया इंजरी से रिकवर कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया है कि सिराज और मलिक दोनों ही बीमार चल रहे हैं और इन दोनों के समय पर फिट होने की संभावना नहीं है। ऐसे में सिराज की जगह पर नवदीप सैनी और मलिक की जगह पर गौरव यादव को शामिल किया गया है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार