Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच हुए मुकाबले में मुकुल चौधरी स्टार बनकर उभरे। दाएं हाथ के 21 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने मात्र 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेल एलएसजी को 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

मैच के बाद जियोहॉटस्टार पर मुकुल चौधरी ने कहा, "मैं हमेशा एमएस धोनी को देखता हूं क्योंकि मैं भी एक फिनिशर हूं। मैं हमेशा उनसे प्रेरणा लेता हूं। उनका हेलीकॉप्टर शॉट, जो बहुत आइकॉनिक है, मेरा पसंदीदा है। जिस तरह से उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व किया, वह सबको याद है। मैं उनके जैसा बनना चाहता हूं और मैच फिनिश करके अपनी टीम को जिताने में मदद करना चाहता हूं।"

Advertisement

अपने पिता के त्याग और क्रिकेट खेलने के सफर पर मुकुल ने कहा, "मेरे पिता का सपना था कि मैं बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलूं। हम बहुत गरीब परिवार से हैं और वह चाहते थे कि परिवार से कोई क्रिकेट खेले। आजकल क्रिकेट में बहुत पैसा और नाम है। क्रिकेट उनका पसंदीदा खेल है, लेकिन हमारे परिवार के हालात उन्हें पेशेवर क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं देते थे। उन्होंने शादी से पहले ही मन बना लिया था कि जब उनका बेटा होगा, तो उसे क्रिकेट खिलाना है। जब मैं छोटा था, तो हमारे परिवार के हालात ठीक नहीं थे और उनके लिए मुझे क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन दिलाना मुमकिन नहीं था। उस समय, वह एक कॉलेज में पढ़ाते भी थे और आरएएस की तैयारी भी कर रहे थे।"

मैच के बाद जियोहॉटस्टार पर मुकुल चौधरी ने कहा, "मैं हमेशा एमएस धोनी को देखता हूं क्योंकि मैं भी एक फिनिशर हूं। मैं हमेशा उनसे प्रेरणा लेता हूं। उनका हेलीकॉप्टर शॉट, जो बहुत आइकॉनिक है, मेरा पसंदीदा है। जिस तरह से उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व किया, वह सबको याद है। मैं उनके जैसा बनना चाहता हूं और मैच फिनिश करके अपनी टीम को जिताने में मदद करना चाहता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मुकुल ने कहा, "हमारे सामने चुनौती यह थी कि पेशेवर स्तर पर खेलना शुरू करने से पहले मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता था। मेरे परिवार में क्रिकेट से कोई संपर्क नहीं था। हमारे क्षेत्र का कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी नहीं था। मुझे इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता था। मुझे याद है 2015 में, उस दिन मेरा जन्मदिन था और मैं और मेरे पापा सुबह एकेडमी ढूंढने निकले थे। आस-पास तीन जिले थे - चूरू, झुंझुनू और सीकर। हम उन तीन जिलों में एकेडमी ढूंढ रहे थे। उस समय, सीकर में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी अभी-अभी खुली थी। हमने उसे वहां देखा और उस एकेडमी में एडमिशन लेने का फैसला किया। वह एक नई एकेडमी थी और एकेडमी चलाने वाले लोग क्रिकेट के बहुत शौकीन और पैशनेट थे। इसलिए हमें अपनी क्रिकेट जर्नी शुरू करने के लिए सही जगह मिली।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार