Punjab Kings: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। डीसी की इस जीत में 22 वर्षीय खिलाड़ी माधव तिवारी ने अहम रोल अदा किया। माधव ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

माधव ने पहले गेंदबाजी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली का बड़ा विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पांचवीं जीत दिलाई। माधव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

माधव ने अपने शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, "मैं सबसे पहले टीम मैनेजमेंट को यह मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और मैं बहुत लकी हूं कि मैं यहां जीतने वाली टीम में शामिल हो सका। माइंडसेट हमेशा यही रहता है कि अगर चीजें आपके हाथ में नहीं हैं, तो आप हर प्रैक्टिस सेशन में बेहतर करने की कोशिश करें। मैंने मुनाफ पटेल के साथ अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया, और मैंने बल्लेबाजी कोच के साथ अपनी रेंज-हिटिंग और ऐसी चीजों पर लगातार मेहनत की। यह मजेदार था, और मुझे खुशी है कि मैं टीम के लिए योगदान दे पाया।"

माधव ने पहले गेंदबाजी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली का बड़ा विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पांचवीं जीत दिलाई। माधव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

माधव ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच इयान बेल ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, "हमारे बल्लेबाजी कोच (इयान बेल) ने मुझसे बस इतना कहा, 'तुम्हारे पास पावर है, तुम्हारे पास सब कुछ है। बस कुछ अलग करने की कोशिश मत करो। बस अपना शेप बनाए रखो और गेंद को देखकर शॉट खेलो।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार