आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विकेटकीपर-बल्लेबाज अनुज रावत को अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उनका कहना है कि वह पूरी तरह तैयार हैं और मौका मिलने पर अपना 100 प्रतिशत देंगे।

Advertisement

दिल्ली के रहने वाले अनुज रावत ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए कहा कि भले ही उन्हें अभी तक गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है, लेकिन वह अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि वह हर समय तैयार रहे, क्योंकि मौका कभी भी मिल सकता है।

Advertisement

इस सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। टीम ने 8 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की ही, जबकि चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। शुभमन गिल की कप्तानी में जीटी अंक तालिका में अभी 8 प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है। अनुजा ने टीम के माहौल को लेकर कहा कि ड्रेसिंग रूम में काफी सकारात्मकता है और सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अनुज रावत ने बताया कि उन्हें टीम मैनेजमेंट और हेड कोच आशीष नेहरा का पूरा सपोर्ट मिला है। जब फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया, तो वह काफी खुश हुए थे। उनके मुताबिक, एक ही टीम के साथ बने रहने से खिलाड़ी को नए माहौल में ढलने की परेशानी नहीं होती और वह बेहतर प्रदर्शन कर पाता है।

टीम के माहौल की तारीफ करते हुए रावत ने कहा कि गुजरात टाइटंस का ड्रेसिंग रूम बहुत फ्रेंडली है, जो इसे बाकी टीमों से अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि यहां प्रैक्टिस सेशन काफी सख्त और अलग तरीके से होते हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलती है।

रावत ने अपने साथी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बटलर संग उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है और उनके साथ प्रैक्टिस करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। रावत ने बटलर को एक महान खिलाड़ी बताया और कहा कि उनसे छोटी-छोटी चीजें सीखकर वह अपने खेल को बेहतर बना रहे हैं।

Advertisement

टीम के माहौल की तारीफ करते हुए रावत ने कहा कि गुजरात टाइटंस का ड्रेसिंग रूम बहुत फ्रेंडली है, जो इसे बाकी टीमों से अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि यहां प्रैक्टिस सेशन काफी सख्त और अलग तरीके से होते हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अनुज ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम की जीत जरूरी है। उनका मानना है कि अगर टीम अच्छा कर रही है, तो वही सबसे बड़ी बात है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि अगर उन्हें मौका मिला, तो वह पूरी तरह तैयार रहेंगे और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार