महिला टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली टूर्नामेंट की दूसरी हार के साथ ही श्रीलंका की राह काफी मुश्किल हो गई है। टीम की लगातार नाकामी से कप्तान चमारी अटापट्टू बेहद निराश हैं और उन्होंने इसके लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "यह दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि मैंने नेशनल टीम के लिए लगभग 18 साल खेला, लेकिन मैं कभी भी टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी। भले ही निजी तौर पर मैंने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन मुझे लगता है कि एक कप्तान के तौर पर मैं फेल रही हूं। मेरे हिसाब से यह एक खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा दर्द है। अब मुझे उस दर्द के साथ रहना होगा।" श्रीलंका ने विश्व कप में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में हार झेलनी पड़ी है। श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस अब बेहद कम नजर आ रहे हैं।

Advertisement

ग्रुप बी में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने अब तक खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार यह दोनों टीमें नजर आ रही हैं। श्रीलंका अगर दो मुकाबले जीतकर भी सिर्फ 6 प्वाइंट पर ही पहुंच पाएगी। श्रीलंका को अपने अगले दो मुकाबले स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेलने हैं।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "यह दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि मैंने नेशनल टीम के लिए लगभग 18 साल खेला, लेकिन मैं कभी भी टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी। भले ही निजी तौर पर मैंने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन मुझे लगता है कि एक कप्तान के तौर पर मैं फेल रही हूं। मेरे हिसाब से यह एक खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा दर्द है। अब मुझे उस दर्द के साथ रहना होगा।" श्रीलंका ने विश्व कप में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में हार झेलनी पड़ी है। श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस अब बेहद कम नजर आ रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 98 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर कैरेबियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज ने 99 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर सिर्फ 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका की गेंदबाजों ने प्रयास तो बहुत किए, लेकिन वह टीम की हार को टालने में नाकाम रहीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार