T20 World Cup Final: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच 96 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाने के अलावा 1 विकेट भी हासिल किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पंड्या ने सभी 9 मैच खेले, जिसमें 27.12 की औसत के साथ 217 रन बनाए। इसके अलावा, 9 विकेट भी हासिल किए।
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।
खिताबी जीत के बाद पंड्या ने कहा, "मुझमें अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है और मैं 10 और ICC खिताब जीतना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है।"
घरेलू मैदान पर जीत और खिताब बचाने पर पंड्या ने कहा, "यह काफी भावुक पल है। भारत में वर्ल्ड कप जीतना और लोगों का उत्साह देखना अद्भुत है। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है। कल से ही मुझे यकीन था कि हम चैंपियन बनने वाले हैं। मेरे मन में सिर्फ एक ही विश्वास था कि इसका कोई दूसरा नतीजा नहीं होगा। हार का ख्याल भी नहीं आया। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं।"
हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। उस मुकाबले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अंतिम ओवर फेंका था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर अंतिम पलों में गेंद उनके हाथों में थी।
घरेलू मैदान पर जीत और खिताब बचाने पर पंड्या ने कहा, "यह काफी भावुक पल है। भारत में वर्ल्ड कप जीतना और लोगों का उत्साह देखना अद्भुत है। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है। कल से ही मुझे यकीन था कि हम चैंपियन बनने वाले हैं। मेरे मन में सिर्फ एक ही विश्वास था कि इसका कोई दूसरा नतीजा नहीं होगा। हार का ख्याल भी नहीं आया। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
खिताबी मैच में संजू सैमसन (89) ने ईशान किशन (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की, जिसने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। संजू सैमसन और किशन के बारे में पंड्या ने कहा, "यही जिंदगी सिखाती है। जब आप मेहनत करते हैं और दूसरों की खुशी में खुश रहना सीखते हैं, तो भगवान आपको मौके देता है। यह पूरे देश के लिए एक सीख है कि जब आप चुपचाप मेहनत करते रहते हैं, तो भगवान आपको मौका जरूर देता है। मुझे उन पर बहुत गर्व है।"