Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। जीटी की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, जीत के बाद गिल ने कहा कि वह अंत तक क्रीज पर रहना चाहते थे और टीम को जीत दिलाकर लौटना चाहते थे।
गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। जीत के बाद गिल ने कहा, "सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। सिर्फ जीत ही मायने रखती है और आप जानते हैं कि फाइनल खेलना और कप जीतना, ये ऐसी चीजें हैं जिनका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आदर्श रूप से हम इस मुकाबले को कम से कम दो ओवर पहले ही खत्म करना चाहते थे। मैं सच में इसे कम से कम दो और ओवर पहले खत्म करना चाहता था और जिस तरह से मैं आउट हुआ, उससे मैं काफी निराश था। मैं आखिर तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था और मैच को खत्म करना चाहता था।"
Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। जीटी की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, जीत के बाद गिल ने कहा कि वह अंत तक क्रीज पर रहना चाहते थे और टीम को जीत दिलाकर लौटना चाहते थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की 86 रनों की कप्तानी पारी के दम पर 181 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।