भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों और भारतीय सेना का जिक्र करना महंगा पड़ा है। आईसीसी ने भारतीय कप्तान के बयान को गलत मानते हुए उन्हें सजा सुनाई है।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को उनके बयान के लिए मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है। साथ ही भविष्य में राजनीतिक बयान न देने का निर्देश भी दिया है।

Advertisement

14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा था, "ये सही मौका है, हम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं। हम इस जीत को अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने बहादुरी दिखाई। हम उन्हें फील्ड पर मुस्काने का मौका देते रहेंगे।"

भारतीय कप्तान में इस मैच में टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं, मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। प्रेस कॉफ्रेंस में जब सूर्यकुमार यादव से नो हैंडशेक से जुड़ा सवाल पूछा गया और इसे खेल भावना के विपरीत बताया गया तो उनका जवाब था- खेल भावना से बढ़कर भी बहुत कुछ होता है। वे पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं और इसे ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लेने वाले सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं।

14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा था, "ये सही मौका है, हम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं। हम इस जीत को अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने बहादुरी दिखाई। हम उन्हें फील्ड पर मुस्काने का मौका देते रहेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रिपोर्ट्स के मुताबिक के मुताबिक सूर्यकुमार यादव आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपील की है। संभावना है कि आईसीसी फिर से मामले की सुनवाई कर सकती है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार