JSCA Stadium: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के कुछ ही दिन बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के साथ जुड़ गए हैं।

Advertisement

एलएलसी का अगला सत्र सितंबर में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की टीम तैयार की जाती है।

Advertisement

धवन ने एलएलसी में शामिल होने पर कहा, "लीजेंड्स लीग क्रिकेट के साथ इस नए अध्याय को शुरू करना मेरे रिटायरमेंट के बाद एक नया सफर है। मेरा शरीर अभी भी फिट है। क्रिकेट मेरा अभिन्न अंग है, यह मुझसे कभी नहीं जाएगा। मैं अपने क्रिकेट मित्रों के साथ फिर से जुड़ने और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखने के लिए उत्सुक हूं , क्योंकि हम एक साथ नई यादें बनाएंगे।"

एलएलसी के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने लीग में धवन का स्वागत करते हुए कहा, "शिखर धवन के हमारे साथ जुड़ने से हम खुश हैं। उनका अनुभव और प्रतिभा निस्संदेह प्रशंसकों का मनोरंजन करेगी। हम उन्हें अन्य क्रिकेट दिग्गजों के साथ एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं।"

धवन से पहले भी कई क्रिकेट सुपरस्टार रिटायरमेंट के बाद इस लीग में शामिल हुए हैं।

आईसीसी टूर्नामेंट में धवन की धाक थी। इन इवेंट में उनके धांसू परफॉर्मेंस के दम पर उनका 'मिस्टर आईसीसी' तमगा मिला।

Advertisement

धवन से पहले भी कई क्रिकेट सुपरस्टार रिटायरमेंट के बाद इस लीग में शामिल हुए हैं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार