भारत-ए ने साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच को 3 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

Advertisement

बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 309 रन बनाए।

Advertisement

इस पारी में जॉर्डन हरमन ने 71 रन बनाए, जबकि जुबैर हमजा 66 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, रुबिन हरमन ने 54 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की ओर से तनुष कोटियन ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में भारत-ए टीम पहली पारी में सिर्फ 234 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 76 गेंदों में 65 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 38 रन टीम के खाते में जोड़े। साउथ अफ्रीका की ओर से प्रेनेलन सुब्रायन ने 5 विकेट अपने नाम किए।

साउथ अफ्रीकी खेमे के पास पहली पारी के आधार पर शानदार बढ़त थी, लेकिन दूसरी पारी में मेहमान टीम 199 रन पर ही सिमट गई।

इस पारी में साउथ अफ्रीका के लिए लेसेगो सेनोक्वाने और जुबैर हमजा ने 37-37 रन की पारी खेली, जबकि त्सेपो मोरकी ने 25 रन अपने खाते में जोड़े।

Advertisement

भारतीय टीम को जीत के लिए 275 रन का टारगेट मिला। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 32 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान ऋषभ पंत ने रजत पाटीदार के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।

इस पारी में साउथ अफ्रीका के लिए लेसेगो सेनोक्वाने और जुबैर हमजा ने 37-37 रन की पारी खेली, जबकि त्सेपो मोरकी ने 25 रन अपने खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंत ने कप्तानी पारी खेलते हुए 113 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 90 रन बनाए, जबकि बडोनी 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार