भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच चल रहा चार दिवसीय मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। रविवार को मैच का चौथा दिन है, और ऋषभ पंत के सहारे भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ेगी।

Advertisement

शनिवार को तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय कप्तान ऋषभ पंत 81 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ आयुष बडोनी शून्य पर नाबाद हैं। रविवार को भारतीय टीम को जीत के लिए 156 रन की जरूरत है। टीम के पास 6 विकेट हैं।

Advertisement

पंत इंजरी से रिकवर करने के बाद इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे मैच से क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

चौथी पारी में भारतीय टीम को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य मिला है।

मैच पर नजर डालें तो बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड 1 में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में जॉर्डन हर्मन के 71, जुबेर हमजा के 66, और रूबिन हर्मन के 54 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 309 रन बनाए थे।

भारतीय टीम के लिए तुनष कोटियान ने 4, गुरुनूर बराड़ और मानव बराड़ ने 2-2, और खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए।

Advertisement

मैच पर नजर डालें तो बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड 1 में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में जॉर्डन हर्मन के 71, जुबेर हमजा के 66, और रूबिन हर्मन के 54 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 309 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 199 रन पर समेट दिया था। तुनष कोटियान ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट लिए। अंशुल कंबोज को 3, गुरुनूर बराड़ ने 2 और मानव सुथर ने 1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार