भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ ने कहा है कि यशस्वी जायसवाल ने अपना विकेट ऑफ स्टंप को कवर करते समय सीधी गेंद चूकने की वजह से गंवा दिया।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की शुरुआत प्रभावशाली शतक के साथ की थी। लेकिन, उसके बाद से उनका प्रदर्शन साधारण रहा है। द ओवल में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें टेस्ट की पहली पारी में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की गेंद पर वह सिर्फ 2 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

Advertisement

जायसवाल के विकेट पर संजय बांगड़ ने कहा, "आम तौर पर, ऐसा माना जाता है कि जब गेंदबाज राउंड द विकेट आते हैं, तो बल्लेबाज पूरे समय अपने स्टंप को कवर करते हैं। अब, अगर आप गेंद को मिस कर देते हैं तो गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है। मेरा मानना है कि आप मिडिल स्टंप तक पहुंच सकते हैं।"

बांगड़ ने कहा, "अगर आप ऑफ स्टंप से शुरुआत करते हैं और लगातार उसे कवर करने की कोशिश करते हैं और सीधी गेंद को मिस कर देते हैं, तो आपके पास कोई मौका नहीं बचता। जायसवाल के साथ भी ठीक यही हुआ।"

जायसवाल के विकेट पर संजय बांगड़ ने कहा, "आम तौर पर, ऐसा माना जाता है कि जब गेंदबाज राउंड द विकेट आते हैं, तो बल्लेबाज पूरे समय अपने स्टंप को कवर करते हैं। अब, अगर आप गेंद को मिस कर देते हैं तो गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है। मेरा मानना है कि आप मिडिल स्टंप तक पहुंच सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

द ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट शुरू हो चुका है। भारत इस सीरीज में 1-2 से पीछे है। ऐसे में इस टेस्ट को जीतकर ही सीरीज में बराबरी की जा सकती है। कप्तान गिल और कोच गंभीर को जायसवाल और राहुल से पहले विकेट के लिए बड़ी और मजबूत साझेदारी की उम्मीद रही होगी। लेकिन, दोनों ऐसा नहीं कर सके। जायसवाल 2 और राहुल 14 रन बनाकर आउट हो गए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार