इंग्लैंड और भारत के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को लेकर आईसीसी की ओर से जारी पिच और आउटफील्ड रेटिंग के अनुसार, लीड्स के हेडिंग्ले पिच को 'बहुत अच्छी' रेटिंग मिली है, जबकि बाद के तीन टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच को 'संतोषजनक' रेटिंग दी गई है।

Advertisement

ये रेटिंग इंग्लैंड और भारत के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली गई सीरीज के 2-2 से ड्रॉ होने के बाद आई है।

Advertisement

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ओवल में खेले गए रोमांचक पांचवें टेस्ट मैच में छह रनों से जीत हासिल की थी। जिसके बाद दोनों टीम के बीच यह सीरीज दो-दो जीत के साथ ड्रॉ हुई।

दिलचस्प बात यह है कि सीरीज के सभी मैच पांचों दिन चले, मैनचेस्टर में ड्रॉ हुआ टेस्ट मैच एकमात्र ऐसा मैच था जिसका कोई सीधा नतीजा नहीं निकला।

हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पिच और आउटफील्ड दोनों की रेटिंग बहुत अच्छी थी।

एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए दूसरे मैच की पिच रेटिंग 'संतोषजनक' थी। जबकि आउटफील्ड को 'बहुत अच्छा' माना गया था।

Advertisement

लॉर्ड्स, लंदन और ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए पिच को 'संतोषजनक' और आउटफील्ड को 'बहुत अच्छा' माना गया था, जिसे बरकरार रखा गया।

ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच की पिच और आउटफील्ड रेटिंग की पुष्टि अभी आईसीसी द्वारा नहीं की गई है।

शुभमन गिल के लिए यह श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों का दिल जीता है। भारत भले ही सीरीज पर कब्जा नहीं कर पाया। लेकिन, सीरीज ड्रॉ कर दिखाया कि विदेशी जमीन पर भारत हर मैच जीतने के इरादे से उतरता है।

Advertisement

गिल ने 10 पारियों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए और शीर्ष पर रहे। गिल के बल्ले से चार शतक आए।

शुभमन गिल के लिए यह श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों का दिल जीता है। भारत भले ही सीरीज पर कब्जा नहीं कर पाया। लेकिन, सीरीज ड्रॉ कर दिखाया कि विदेशी जमीन पर भारत हर मैच जीतने के इरादे से उतरता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक को 53.44 की औसत से 481 रन बनाने के लिए मेजबान टीम का 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार