New Delhi: भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक कैलेंडर ईयर में पांच टेस्ट शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल ने शनिवार को वेस्टइंडीज के विरुद्ध अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

Advertisement

शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान चुना गया था। यहां गिल ने लीड्स में 147 रन की पारी खेली, जिसके बाद बर्मिंघम में 269 और 161 रन बनाए। इसके बाद गिल ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के विरुद्ध 103 रन की पारी खेली।

Advertisement

इस सीरीज में शुभमन गिल 10 पारियों में 75.40 की औसत के साथ 754 रन बनाकर शीर्ष बल्लेबाज रहे। भारत ने इंग्लैंड दौरे पर 5 मुकाबलों की सीरीज को 2-2 से ड्रॉ पर खत्म किया।

इसके बाद गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 50 रन बनाए। टीम इंडिया ने यह मैच पारी और 140 रन से जीता। इसके बाद दिल्ली टेस्ट में शतक जड़कर गिल ने एक बार फिर खुद की उपयोगिता साबित कर दी है।

शुभमन गिल से पहले विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान पांच टेस्ट शतक जमाने वाले भारतीय बन चुके हैं। कोहली साल 2017 और 2018 में यह कारनामा कर चुके हैं।

गिल ने अपने टेस्ट करियर के 39 मुकाबलों में 10 शतक जमाए हैं। बतौर कप्तान उन्होंने 12 पारियों में पांचवां शतक लगाया।

Advertisement

दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद रहते हुए 129 रन टीम के खाते में जोड़े।

गिल ने अपने टेस्ट करियर के 39 मुकाबलों में 10 शतक जमाए हैं। बतौर कप्तान उन्होंने 12 पारियों में पांचवां शतक लगाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में मेजबान टीम की कोशिश सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने की होगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार