New Delhi: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। भारत की ओर से इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाए।

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए। वह रन आउट होकर अपना तीसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

इसके बाद कप्तान गिल ने नितीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 91 रन जुटाते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। नितीश ने 54 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली।

यहां से एक और शानदार साझेदारी देखने को मिली। गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़ते हुए टीम को 500 के पार पहुंचाया।

134.2 ओवर में ध्रुव जुरेल (44) रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए, जिसके तुरंत बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी। गिल 196 गेंदों में 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद रहे। यह बतौर कप्तान उनका पांचवां शतक रहा।

Advertisement

यहां से एक और शानदार साझेदारी देखने को मिली। गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़ते हुए टीम को 500 के पार पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार