भारत और पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान में स्थिति सामान्य नहीं है। एशिया कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

Advertisement

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तानी हैं, से खिताब लेने से इनकार कर दिया था। महिला विश्व कप में भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था। लेकिन हॉकी के मैदान में बिल्कुल अलग दृश्य देखने को मिले हैं।

Advertisement

मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप खेला जा रहा है। मंगलवार को जोहोर बाहरु में भारत और पाकिस्तान की अंडर-21 हॉकी टीम आमने-सामने थी। उम्मीद के मुताबिक दोनों देशों के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाए, लेकिन दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को हाई-फाइव दिए।

हाई-फाइव एक हाथ का इशारा है जिसमें लोग हवा में किसी उपलब्धि का जश्न मनाने या बधाई देने के लिए एक-दूसरे के हाथ पर थपकी मारते हैं।

भारत द्वारा एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार के बाद कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया। पाकिस्तान ने खेल भावना का अपमान बताते हुए इस मुद्दे को आईसीसी के सामने उठाया था।

पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अपने खिलाड़ियों को हाथ न मिलाने वाली स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था। खिलाड़ियों को बताया गया है कि अगर भारतीय खिलाड़ी मैच से पहले या बाद में हाथ नहीं मिलाते हैं, तो उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ जाना चाहिए।

Advertisement

भारत द्वारा एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार के बाद कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया। पाकिस्तान ने खेल भावना का अपमान बताते हुए इस मुद्दे को आईसीसी के सामने उठाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती दो मैच में ग्रेट ब्रिटेन (3-2) और न्यूजीलैंड (4-2) के खिलाफ जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार