भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 2005 और 2017 में इतिहास रचने से चूकी भारतीय टीम डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नहीं चूकी और 52 रन से जीत दर्ज कर महिला वनडे क्रिकेट की नई विश्व चैंपियन बन गई।

Advertisement

भारत के दिए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज लौरा वौल्वार्ड्ट ने शतक लगाया। सेमीफाइनल में 169 रन की पारी खेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने 98 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। वह सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं। वौल्वार्ड्ट अकेले दम टीम के लिए एक योद्धा के रूप में लड़ी लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने की वजह से मैच का परिणाम वह टीम के पक्ष में नहीं मोड़ सकीं। उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। इसके अलावा एनेरी डर्कसेन ने 35, सुन लूस ने 25 और तंजिम ब्रिट्स ने 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 46 रन पर सिमट गई और 52 रन से मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची थी।

Advertisement

भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 2005 और 2017 में इतिहास रचने से चूकी भारतीय टीम डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नहीं चूकी और 52 रन से जीत दर्ज कर महिला वनडे क्रिकेट की नई विश्व चैंपियन बन गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। शेफाली ने मंधाना 45 के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24, और हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार