भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच एजबेस्टन में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर को 'विमेन इन ब्लू' से खासा उम्मीदें हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर ने 'आईएएनएस' से कहा, "इंग्लैंड के मौसम के हिसाब से टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी या गेंदबाजी में से कुछ भी चुन सकती है। यह शाम के मौसम पर निर्भर करेगा। हमारी टीम बहुत मजबूत है। वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टीम ने दिखाया है कि जब साथ खेलते हैं, तो कैसा प्रदर्शन करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारी टीम बहुत मजबूत है। वर्ल्ड कप में भी इसने दिखाया है कि जब सभी मिलकर खेलते हैं, तो टीम कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। टीम अभी इंग्लैंड में है और वहां के मौसम के हिसाब से ढलने के लिए प्रैक्टिस करने गई थी। वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि सभी एक यूनिट की तरह मिलकर खेल रहे हैं। टीम में कुछ नए चेहरे भी हैं। खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत देने के लिए बेकरार हैं। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज के साथ भारत की टीम मजबूत है, जिसकी कोशिश खिताब जीतना है।"

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 13 मैच भारत के पक्ष में रहे, जबकि 3 मैच पाकिस्तान ने जीते।

उन्होंने कहा, "हमारी टीम बहुत मजबूत है। वर्ल्ड कप में भी इसने दिखाया है कि जब सभी मिलकर खेलते हैं, तो टीम कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। टीम अभी इंग्लैंड में है और वहां के मौसम के हिसाब से ढलने के लिए प्रैक्टिस करने गई थी। वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि सभी एक यूनिट की तरह मिलकर खेल रहे हैं। टीम में कुछ नए चेहरे भी हैं। खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत देने के लिए बेकरार हैं। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज के साथ भारत की टीम मजबूत है, जिसकी कोशिश खिताब जीतना है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तानी टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, सायरा जबीन, आयशा जफर, इरम जावेद, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, इमान फातिमा, डायना बेग, नाशरा संधू, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, तुबा हसन और तस्मिया रुबाब।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार